Welcome

JPSTUP के प्रमुख 6 उद्देश्य हैं

1 . JPSTUP टीम के समस्त सदस्यों एवं सदस्यों के निज माता-पिता, पति-पत्नी, पुत्र- पुत्री के अति गंभीर बीमारी में इलाज हेतु परस्पर आर्थिक सहयोग

2. JPSTUP टीम के समस्त सदस्यों एवं सदस्यों के निज माता-पिता, पति-पत्नी, पुत्र- पुत्री के अति गंभीर एक्सीडेंटल केस में इलाज हेतु परस्पर आर्थिक सहयोग

3. JPSTUP टीम के किसी सदस्य के असामयिक निधन उपरांत सदस्य के नॉमिनी को परस्पर आर्थिक सहयोग

4. JPSTUP टीम के किसी भी सदस्य के अति गंभीर बीमारी तथा अति गंभीर एक्सीडेंटल केस के इलाज हेतु परस्पर आर्थिक सहयोग के साथ ही साथ यदि उक्त दोनों स्थिति में से किसी भी एक स्थिति या दोनों स्थिति के दौरान सदस्य की मृत्यु हो जाती हैं तो ऐसी दशा में सदस्य के नॉमिनी को परस्पर आर्थिक सहयोग अर्थात नॉमिनी को द्वैत (दोहरे )परस्पर आर्थिक सहयोग की प्रक्रिया का अनुपालन

5. JPSTUP टीम के समस्त सदस्यों की निज पुत्री के कन्या विवाह दान में परस्पर आर्थिक सहयोग

6. JPSTUP टीम से जुड़े समस्त सदस्यों के स्वयं की सरकारी या अर्ध सरकारी या निजी क्षेत्र की नौकरी से सेवा मुक्ति( रिटायरमेंट) के बाद भी जीवन पथ के साथी टीम उत्तर प्रदेश में आजीवन(अंतिम सांस तक) सदस्यता का सुरक्षित अधिकार रहेगा जो कि टीम/ समिति के नियम, शर्तों एवं प्रावधानों के अनुसार मान्य होगा।

JPSTUP का लक्ष्य है कि- JPST के उपरोक्त सभी 6 उद्देश्यों की प्रतिपूर्ति हेतु इसके समुचित क्रियान्वयन एवं संचालन के निमित्त JPST टीम के सभी सदस्य मिलकर आपस में परस्पर आर्थिक सहयोग सहृदय/आत्मीय रूप से दृढ़ संकल्पित हो कर अनिवार्यतः करेंगे ।

Scroll to Top