🚩 टीम के 6 मुख्य मोटो (MOTO)
🛡️ हमारी प्रमुख कल्याणकारी योजनाएँ
🩺 अति गंभीर बीमारी में आर्थिक सहयोग
सदस्य स्वयं अथवा उनके निज आश्रित (माता-पिता, पति/पत्नी, पुत्र/पुत्री) के अति गंभीर बीमारी (IMA द्वारा सूचीबद्ध) के इलाज के समय परस्पर आर्थिक मदद की जाती है।
🏥 अति गंभीर दुर्घटना (Accidental Case)
किसी भी सदस्य या उनके परिवार के साथ अप्रिय दुर्घटना होने की स्थिति में त्वरित इलाज हेतु परस्पर सहयोग अभियान चलाया जाता है।
🕊️ असामयिक मृत्यु पर परिवार को सहारा
किसी भी सदस्य के असामयिक निधन होने पर JPST परिवार के सभी सदस्य मिलकर सीधे उनके Nominee के बैंक खाते में आर्थिक सहयोग करते हैं।
🔄 द्वैत (दोहरा) सहयोग प्रावधान
यदि गंभीर बीमारी या दुर्घटना के इलाज के दौरान ही सदस्य का निधन हो जाता है, तो इलाज तथा मृत्यु — दोनों स्थितियों के लिए नियमानुसार दोहरा सहयोग प्रदान किया जाता है।
👰 कन्या विवाह दान सहयोग
सदस्य की निज पुत्री के विवाह के शुभ अवसर पर सभी सदस्यों द्वारा मिलकर आत्मीय कन्यादान सहयोग राशि प्रदान की जाती है।
🎗️ रिटायरमेंट के बाद भी आजीवन सदस्यता
सेवामुक्ति (Retirement) के बाद भी आपकी सदस्यता सुरक्षित रहती है। नियमों का पालन करते हुए सदस्य जीवन भर इस परिवार का हिस्सा बने रह सकते हैं।
⚖️ मुख्य विशेषताएँ एवं पारदर्शिता
- 100% डायरेक्ट ट्रांसफर: JPST अपने पास कोई कोष जमा नहीं रखती। पूरी राशि सीधे पीड़ित सदस्य/Nominee के खाते में भेजी जाती है।
- शून्य सदस्यता शुल्क: जुड़ने का कोई अनिवार्य या छिपा हुआ शुल्क नहीं है।
- पारदर्शी नियम: निष्क्रियता रोकने के लिए लॉकिंग पीरियड (4 अनवरत सहयोग) का नियम लागू है।
- गैर-राजनीतिक मंच: राजनीतिक या धार्मिक नफरत फैलाने वाली गतिविधियों की पूर्ण सख्त मनाही है।
